किसानों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल

गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल किसानों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर उपायुक्त रमेश घोलाप से मिलकर निदान करने का आग्रह किया है।

सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक आवेदन पत्र उपायुक्त को सौंपा है। उन्होंने ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि नगर परिषद् गढ़वा क्षेत्र से आने वाले कृषकों की सुविधा तथा लाभान्विता हेतु निम्नलिखित मांगो पर तत्काल सामाधानात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया जा रहा है।

01. नगर परिषदीय क्षेत्र से आने वाले किसानों का अनिवार्य रूप से कृषक के रूप में पंजीकरण कराया जाए।

02. नगर परिषद् गढ़वा क्षेत्र के कृषकों के शासकीय लाभ यथा सिंचाई हेतु समुचित साधन, फसल सूखा राहत प्रतिकार, बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम योजना के आधीन अनुदान पर बीज आदि दिया जाए ताकि यहाँ के कृषक उन्नत खेती कर अपना जीविकोपार्जन कर सके।

03. नगर परिषद गढ़वा क्षेत्र में व्यापार हेतु / व्यापार करने वाले कृषकों को स्थानीय सब्जी बाजार उपलब्ध कराया जाए ताकि कृषकों को खानाबदोश रूप से सब्जी विक्रय करने के लिए यत्र-तत्र भटकना नहीं पड़े।

04. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कृषि योग्य भूमि को व्यवसायिक भूमि के रूप में दर्शाया जा रहा है, जो सर्वथा भूमि की प्रकृति को परिवर्तित करने के समान है। कृषि योग्य भूमि के व्यवसायिक भूमि के रूप में परिवर्तित किए जाने के कारण इसका दोहरा दुष्प्रभाव कृषकों के हित पर पड़ रहा है। इसके कारण जहाँ एक ओर कृषकों को कृषि आधारित लाभ नहीं मिल पा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कर के रूप में राशि का भार धारित हो गया है। कृषि योग्य भूमि को व्यवसायिक भूमि दर्शानें की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

इसके साथ ही सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने उपायुक्त को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि “चूकि भारत एक कृषि प्रधान राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर जाना जाता है, ऐसी स्थिती में यह अत्यावश्यक तथा समीचीन प्रतीत होता है कि, उस छवि को ध्यानस्थ रखते हुए कृषि आधारित उपरान्कित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करें।

गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलाप से मुलाकात के दौरान गढ़वा ज़िला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प रंजन, उमेश कुशवाह, संजय राम, रितेश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद प्रतिनिधि चंदन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन

गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अलखनाथ पांडे ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनसे सीख लेकर सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने की बात कही एवं वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल प्रसाद की सुपुत्री सौम्या को सी ए बनने पर शाल देकर सम्मानित किए।

पतंजलि योग पीठ के झारखंड रासबिहारी तिवारी वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद अनिरुद्ध सरन जोखू प्रसाद भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप रवींद्र जयसवाल दीपक तिवारी जी ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती जी की चित्र देखकर सोम्या को सम्मानित किया।

माँ गढ़देवी के मुख्य पुजारी राजन पांडेय बिहारी मंदिर के पुजारी भास्कर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिए। मातृशक्ति की ओर से वीणा पाठक मीना गुप्ता सविता शर्मा पाली रानी ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि केसरी, बलराम भगत, रमेश कश्यप, गौरीशंकर बिंद, अभिषेक केशरी, टुबूल अशोक मधेसीया, दौलत सिंह, मनीष कमलापूरी, अरविंद गुप्ता, मंटू संतोष सिंह, नितेश कुमार गुड्डू श, रुपेश गुप्ता, संजय अग्रहरि, गौरव जयसवाल, गौतम शर्मा, विक्की पटवा, वरुण केसरी, कुमार दीपक, रंजित केशरी, सुदर्शन मेहता, रितेश कुशवाहा, अनिकेत राज, सौम्या के माता पिता नंदलाल प्रसाद अंजू देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

79 साल के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

गढ़वा : स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबु सोरेन की जन्मदिन मनायी गई.

झामुमो नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने केक काटकर एवं मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर 500 गरीब एवं असहाय परिवारां के बीच कंबल वितरण किया गया. तत्पश्चात झामुमो कार्यकर्ताओ ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं मरीजां के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया.

मंदिर में हवन पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओ ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 ई को रामगढ़ जिला के गोला प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम नेमरा में एक साधारण परिवार में हुआ था. महाजनी प्रथा का विरोध करने के कारण इनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या कर दी गई थी.

उस समय दिशोम गुरू की उम्र मात्र 12 वर्ष थी. उस वक्त महाजनी प्रथा से आम-जन काफी परेशान रहा करते थे. महाजनी प्रथा को समाप्त करने के लिए शिबू सोरेन भी आन्दोलन में कुद गये एवं कभी पीछे मुड कर भी नहीं देखा. आज शिबु सोरेन के आंदोलन का परिणाम अलग झारखंड राज्य है.

मौके पर झामुमो प्रदेश प्रवक्ता धीरज दुबे, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला सचिव मनोज ठाकुर, परेश तिवारी, कंचन साहु, अनीता दत, सत्यनारायण यादव, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, निर्मल पासवान, शम्भू चन्द्रवंशी, फुजैल अहमद, शरीफ अंसारी, अरविन्द यादव, कामेश्वर चैधरी, विकास सिंह कुशवाहा, आलमगीर आलम, गुड्डू सिद्दीकी, मुमताज अंसारी, विनोद चन्द्रवंशी, फैजुल अंसारी, भीखम चन्द्रवंशी, संजय सिंह उर्फ छोठू, फखरे आलम खां, शीला तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, अरविन्द पटवा, अमृत शुक्ला, जितेन्द्र दूबे, अभिषेक दूबे, तहजीब खां, जमीला बीबी, मुन्ना तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, दिनेश दूबे, भोलू अंसारी, जमील अहमद, रजनीगंधा, सोनी देवी, अहमद अली, विवेक सिंह, अमित सिंह, चंदन पासवान, कौस्तुब, सुरज चन्द्रवंशी, सद्दाम अंसारी, नुरूलहोदा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गढ़वा उपायुक्त ने बंशीधर नगर में निर्माणाधीन सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

गढ़वा : उपायुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को श्री बंशीधर नगर हेन्हो मोड़ समीप बन रहे निर्माणाधीन सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सर्किट हाउस के सभी कमरों, बाथरूम, वेटिंग हॉल, किचन सहित अन्य कमरों का निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सर्किट हाउस के निर्माण में फिनिशिंग कार्य में संवेदक द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता को देखते हुए कार्य को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि अगली बाहर निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी पाई गई तो करवाई किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताते हुए कहा कि बंशीधर महोत्सव कि तैयारी को लेकर बन रहे सर्किट हाउस का निरीक्षण किया गया है।

गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विभाग के कनीय अभियंता को निर्देशित किया गया है। जल्द जिला स्तरीय बैठक कर प्रतिनिधि से सुझाव लिया जाएगा इसके बाद बंशीधर महोत्सव कराया जाएगा।

1932 खतियान पर जनता को गुमराह कर रहे हैं अमित शाह – धीरज दुबे

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने अमित शाह के बयान को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में अमित शाह ने 1932 के खतियान को झारखंड को बांटने वाली नीति बताकर जनता को गुमराह करने का काम किया है जबकि पूर्वर्ती रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में दोहरी नियोजन नीति लाकर झारखंड को 13 और 11 जिलों में बांटने का काम किया था।

भाजपा की नीति शुरुआत से ही बांटने वाली रही है, धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करते हैं। वोट की राजनीति और चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी हद तक जाने के लिए तैयार रहती है। झारखंड पहुंचे अमित शाह को झारखंड की विकास की चिंता नहीं है बल्कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पहुंचे थे। विगत 2 लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को भरपूर सीटें दी पर राज्यहित में केंद्र सरकार ने यहां के लोगों को सिर्फ ठेंगा दिखाने का काम किया है।

अमित शाह को अगर वाकई झारखंडियों के हित की चिंता होती तो वह राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ देने का काम करते तथा केंद्र सरकार के पास भेजी हुई सरना धर्म कोड, 27% ओबीसी आरक्षण एवं 1932 खतियान को लागू करने की पहल करते परंतु झारखंड में उन्हें सिर्फ सत्ता पाने की चिंता है। 22 साल में 18 साल झारखंड की सत्ता में रहने वाली भाजपा ने राज्य को गर्त में धकेल दिया, यहां के खनिज संपदा को लूटकर सरकार बनाने और गिराने के लिए विधायक खरीदने में लगा दिए।

2019 के विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी झारखंड में सत्ता पाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताकत लगा दिया परंतु अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। हेमंत सरकार की जनप्रिय कार्यशैली को भाजपा शीर्ष नेतृत्व बखूबी समझ रही है और उन्हें मालूम है कि आने वाले चुनाव में उन्हें पुनः मुंह की खानी पड़ेगी।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष पार्टी ने पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप के निधन पर किया दुख व्यक्त

गढ़वा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि झारखण्ड के वयोवृद्ध नेता सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती जी के निधन से राज्य में एक महान समाजवादी विचारधारा के वायक्तित्व का स्थान रिक्त होगा है।

इनका निधन राज्य केलिए एक अपूर्णीय क्षति है। ये राजघराना से संबंध रखते हुए भी सदा गरीबों के हक केलिए आवाज उठाते रहें। ये कनहर परियोजना केलिए आजीवन संघर्षरत रहें।

इनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मुझे एक अभिभावक के रूप में हमेशा इनका सानिध्य प्राप्त होता रहा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की इस दुःख की घड़ी में इनके परिवारवालों और चाहनेवालों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गढ़वा : पलामू प्रमंडल क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही शनिवार को निधन हो गया।

हेमेंद्र प्रताप देहाती पलामू प्रमंडल के हर खेत में पानी पहुंचाने को लेकर आजीवन संघर्ष करते रहे। उनकी चिर प्रतिक्षित कनहर नदी के पानी को यहां की धरा पर उतारने के अधूरे सपने के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।

हेमेंद्र प्रताप देहाती का इलाज रांची रिम्स में कई दिनों से चल रहा था। इस दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

इधर श्री बंशीधर नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति धनंजय पासवान उर्फ लालू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद, मंडल महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आनंद प्रसाद कमलापुरी, आईटी सेल मुकेश प्रजापति, भाजपा नेता अनिल दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

खेल के क्षेत्र में पलामू प्रमंडल की बनी है अलग पहचान : मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा : गढ़वा में आयोजित दो दिवसीय स्वतन्त्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 9वीं झारखंड राज्य स्तरीय साइकलिंग प्रतियोगिता 2022 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। समापन मौके पर शनिवार को गढ़वा पहुंचे मंत्री श्री ठाकुर, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव, साइकिलिंग एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही मंत्री ने विजेता प्रतिभागियों के मेडल देकर सम्मानित किया।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि साइकिल संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक उचित माध्यम है। सभी लोग साइकिल रखें और इसका उपयोग करें। हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार राज्य के सभी खेल प्रतिभाओं को निखार कर देश एवं विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में गढ़वा ही नहीं पूरा पलामू प्रमंडल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां से हर खेल के खिलाड़ी निखर कर निकल रहे हैं एवं देश दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की पानी में एक अलग ही ऊर्जा है। यदि यहां के खिलाड़ियों को थोड़ा भी प्रोत्साहन मिले तो राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।

साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त गढ़वा के खिलाड़ी को मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आप विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रयास करें, मैं हर मदद करने को तैयार हूं। मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उनमें खेल को सबसे आगे रखा गया है। यहां के खिलाड़ियों को सरकार सीधी सरकारी नौकरी दे रही है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे खेलो गढ़वा अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। आने वाले समय में गढ़वा हर खेल में अपनी पहचान बनाएगा।

उन्होंने कहा कि वे हर परिस्थिति में गढ़वा को बेहतर बनाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। आज काफी अस्वस्थ होने के बावजूद इस खेल समारोह में शामिल हुए हैं। खेल निदेशक सरोजिनी लाकड़ा ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर के दूरदर्शी सोच के कारण ही आज गढ़वा में राज्य स्तरीय साइकिल प्रतियोगिता जैसा बड़ा आयोजन किया जा रहा है। मंत्री हमेशा खिलाड़ियों को उत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय सत्र में गढ़वा में साइकिलिंग का आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी प्रस्ताव भेजें। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जगह मिलने पर यहां स्टेडियम का भी निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी खिलाड़ियों के लिए सरकार ने उचित सहयोग की व्यवस्था की है। श्रीमती लाकड़ा ने कहा कि मैं भी एथलीट हूं। खेल के क्षेत्र में पहले और अब में काफी अंतर है। पहले काफी कम संसाधन हुआ करते थे, परंतु आज खिलाड़ियों के लिए बहुत ही बेहतर संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर अपनी चमक बिखेरना होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के खिलाड़ियों को हर संभव मदद के लिए वे हमेशा तैयार हैं। मौके पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव, झारखंड राज्य साइकलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, एसपी अंजनी कुमार झा, गढ़वा जिला साइकलिंग एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मेडल विजेता एथलीट आशा किरण बारला को भी शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया।

साथ ही आयोजक मंडल ने मंत्री सहित सभी अतिथियों का को बुके प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के उपाध्यक्ष धीरज दुबे ने किया। मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी राजेश राय, एसडीओ रामेश्वरम, सीओ कुमार मयंक भूषण, बीडीओ कुमुद कुमार झा, एसडीपीओ अवध कुमार यादव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, अनिता दत्त, झारखंड प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक, गढ़वा जिला एथलेटिक संघ के सचिव आलोक मिश्रा, मनोज झा, झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, रेखा चौबे, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, राकेश पाल, रामप्रवेश तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, दिलीप गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, ताहिर अंसारी, प्रदीप केशरी, ओमप्रकाश केशरी, दयाशंकर गुप्ता, प्रमोद सोनी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

गढ़वा में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा में आयोजित दो दिवसीय स्वतन्त्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 9वीं झारखंड राज्य स्तरीय साइकलिंग प्रतियोगिता 2022 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल होंगे. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा. विधानसभा सत्र चलने के कारण शुक्रवार को मंत्री श्री ठाकुर उद्घाटन समारोह में भाग नहीं ले सके थे.

मंत्री श्री ठाकुर के आवासीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को वे विशेष रूप से इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने गढ़वा पहुंच रहे हैं. शनिवार को मंत्री श्री ठाकुर, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक एवं मनोज झा प्रातः 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे. कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पुनः रांची के लिए रवाना हो जाएंगे.

सरस्वती विद्या मंदिर में Food Festival आयोजित, मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे गढ़वा SP अंजनी झा

गढ़वा : श्री बंशीधर नगर में आज यानि 22.12.2022 को स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर फ़ुड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक गढ़वा अंजनी कुमार झा एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद शारदा महेश प्रताप देव मुख्य अतिथि बनकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने ने संयुक्त दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुभारंभ किया।

विषय प्रवेश कराते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि फ़ूड फेस्ट का उद्देश्य गणितीय आकृति में व्यंजनों का निर्माण कर बच्चों में गणित की समझ विकसित करना है।

मुख्य अतिथि गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा कि विद्या भारती के सभी विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। प्राचीन काल से ही हमारे ऋषि-मुनियों और मनीषियों ने गणित के क्षेत्र में भी योगदान दिया है पासवान योगदान दिया है जिसमें महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन का योगदान अमूल्य है।

वैदिक ऋचाओं पर अभी भी कई शोध हो रहे हैं। विद्यालय में ही भैया बहनों का आधार मजबूत होता है। गणितीय आकृति बनाकर बच्चों ने सराहनीय प्रयास किया। विशिष्ट अतिथि शारदा महेश प्रताप देव ने कहा कि भारत भूमि प्रारंभ से ही मनीषियों की भूमि रही है। विद्या मंदिर द्वारा गणित के प्रति समझ बढ़ाने का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है।

बच्चे उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। फ़ूड फेस्टिवल के निर्णायक के रूप में प्रशांत सहाय, प्राचार्य, शारदा महेश शर्मिष्ठा डिग्री कॉलेज,अधौरा; धनंजय सिंह प्राचार्य, टीडीएम इंटर कॉलेज अधौरा और राजू प्रसाद राज प्राचार्य, शंकर प्रताप इंटर कॉलेज महदइया ने अपनी भूमिका निभाई।

विद्यालय के सचिव रवि प्रकाश और अध्यक्ष जोखू प्रसाद ने अतिथियों को अंग वस्त्र रामचरितमानस उत्सर्ग पत्रिका और श्रीफल देकर सम्मानित किया। फूड फेस्टिवल में कुल 16 स्टाल लगे हुए थे।

भैया बहनों ने लिट्टी चोखा, कचौरी चटनी, टिक्की चाट, दही बड़ा, फ्रूट सलाद,ब्रेड पकोड़ा, बांग्ला नीमकी चाट, पानीपुरी, गुलाब जामुन, सैंडविच, मोमोज, गाजर का हलवा, इडली व वेज कटलेट का स्टॉल लगाया। ₹5 और ₹10 के काउंटर से कूपन लेकर अभिभावकों व छात्रों ने स्टॉल पर जाकर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में गढ़वा जिला पूर्व संघचालक विद्यासागर, जिला सह संचालक काशी प्रजापति, विद्यालय के सह सचिव राजकुमार प्रसाद,उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष विद्या भास्कर, अभिभावक प्रतिनिधि चंदन कुमार सदस्या नीरज पांडे, शशि कला, विनय देव, दयावन्त शर्मा, हाजी अमानुल्लाह खलीफा, सुरेन्द्र मेहता, परमेश्वर साव,रंजन कुमार छोटू, विनीत कुमार शरद, मीतू अग्रवाल, चाँदनी गुप्ता सहित सभी आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित थे। अंग्रेजी में आंखों देखा हाल कक्षा चतुर्थ की बहन शचि समृद्धि, महक मारिया और भैया मनीष कुमार ने किया।मंच संचालन कौशलेंद्र झा ने किया।