January 2023

किसानों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल

गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल किसानों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर उपायुक्त रमेश घोलाप से मिलकर निदान करने का आग्रह किया है।

सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक आवेदन पत्र उपायुक्त को सौंपा है। उन्होंने ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि नगर परिषद् गढ़वा क्षेत्र से आने वाले कृषकों की सुविधा तथा लाभान्विता हेतु निम्नलिखित मांगो पर तत्काल सामाधानात्मक कार्रवाई का अनुरोध किया जा रहा है।

01. नगर परिषदीय क्षेत्र से आने वाले किसानों का अनिवार्य रूप से कृषक के रूप में पंजीकरण कराया जाए।

02. नगर परिषद् गढ़वा क्षेत्र के कृषकों के शासकीय लाभ यथा सिंचाई हेतु समुचित साधन, फसल सूखा राहत प्रतिकार, बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम योजना के आधीन अनुदान पर बीज आदि दिया जाए ताकि यहाँ के कृषक उन्नत खेती कर अपना जीविकोपार्जन कर सके।

03. नगर परिषद गढ़वा क्षेत्र में व्यापार हेतु / व्यापार करने वाले कृषकों को स्थानीय सब्जी बाजार उपलब्ध कराया जाए ताकि कृषकों को खानाबदोश रूप से सब्जी विक्रय करने के लिए यत्र-तत्र भटकना नहीं पड़े।

04. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले कृषि योग्य भूमि को व्यवसायिक भूमि के रूप में दर्शाया जा रहा है, जो सर्वथा भूमि की प्रकृति को परिवर्तित करने के समान है। कृषि योग्य भूमि के व्यवसायिक भूमि के रूप में परिवर्तित किए जाने के कारण इसका दोहरा दुष्प्रभाव कृषकों के हित पर पड़ रहा है। इसके कारण जहाँ एक ओर कृषकों को कृषि आधारित लाभ नहीं मिल पा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कर के रूप में राशि का भार धारित हो गया है। कृषि योग्य भूमि को व्यवसायिक भूमि दर्शानें की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

इसके साथ ही सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने उपायुक्त को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि “चूकि भारत एक कृषि प्रधान राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर जाना जाता है, ऐसी स्थिती में यह अत्यावश्यक तथा समीचीन प्रतीत होता है कि, उस छवि को ध्यानस्थ रखते हुए कृषि आधारित उपरान्कित मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करें।

गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलाप से मुलाकात के दौरान गढ़वा ज़िला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प रंजन, उमेश कुशवाह, संजय राम, रितेश कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सांसद प्रतिनिधि चंदन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन

गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय युवा दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अलखनाथ पांडे ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनसे सीख लेकर सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने की बात कही एवं वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल प्रसाद की सुपुत्री सौम्या को सी ए बनने पर शाल देकर सम्मानित किए।

पतंजलि योग पीठ के झारखंड रासबिहारी तिवारी वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद अनिरुद्ध सरन जोखू प्रसाद भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप रवींद्र जयसवाल दीपक तिवारी जी ने सामूहिक रूप से माँ सरस्वती जी की चित्र देखकर सोम्या को सम्मानित किया।

माँ गढ़देवी के मुख्य पुजारी राजन पांडेय बिहारी मंदिर के पुजारी भास्कर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिए। मातृशक्ति की ओर से वीणा पाठक मीना गुप्ता सविता शर्मा पाली रानी ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिये।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि केसरी, बलराम भगत, रमेश कश्यप, गौरीशंकर बिंद, अभिषेक केशरी, टुबूल अशोक मधेसीया, दौलत सिंह, मनीष कमलापूरी, अरविंद गुप्ता, मंटू संतोष सिंह, नितेश कुमार गुड्डू श, रुपेश गुप्ता, संजय अग्रहरि, गौरव जयसवाल, गौतम शर्मा, विक्की पटवा, वरुण केसरी, कुमार दीपक, रंजित केशरी, सुदर्शन मेहता, रितेश कुशवाहा, अनिकेत राज, सौम्या के माता पिता नंदलाल प्रसाद अंजू देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

79 साल के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झामुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

गढ़वा : स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबु सोरेन की जन्मदिन मनायी गई.

झामुमो नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने केक काटकर एवं मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर 500 गरीब एवं असहाय परिवारां के बीच कंबल वितरण किया गया. तत्पश्चात झामुमो कार्यकर्ताओ ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं मरीजां के बीच फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया.

मंदिर में हवन पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओ ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 ई को रामगढ़ जिला के गोला प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम नेमरा में एक साधारण परिवार में हुआ था. महाजनी प्रथा का विरोध करने के कारण इनके पिता सोबरन सोरेन की हत्या कर दी गई थी.

उस समय दिशोम गुरू की उम्र मात्र 12 वर्ष थी. उस वक्त महाजनी प्रथा से आम-जन काफी परेशान रहा करते थे. महाजनी प्रथा को समाप्त करने के लिए शिबू सोरेन भी आन्दोलन में कुद गये एवं कभी पीछे मुड कर भी नहीं देखा. आज शिबु सोरेन के आंदोलन का परिणाम अलग झारखंड राज्य है.

मौके पर झामुमो प्रदेश प्रवक्ता धीरज दुबे, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, जिला सचिव मनोज ठाकुर, परेश तिवारी, कंचन साहु, अनीता दत, सत्यनारायण यादव, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, निर्मल पासवान, शम्भू चन्द्रवंशी, फुजैल अहमद, शरीफ अंसारी, अरविन्द यादव, कामेश्वर चैधरी, विकास सिंह कुशवाहा, आलमगीर आलम, गुड्डू सिद्दीकी, मुमताज अंसारी, विनोद चन्द्रवंशी, फैजुल अंसारी, भीखम चन्द्रवंशी, संजय सिंह उर्फ छोठू, फखरे आलम खां, शीला तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, अरविन्द पटवा, अमृत शुक्ला, जितेन्द्र दूबे, अभिषेक दूबे, तहजीब खां, जमीला बीबी, मुन्ना तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, दिनेश दूबे, भोलू अंसारी, जमील अहमद, रजनीगंधा, सोनी देवी, अहमद अली, विवेक सिंह, अमित सिंह, चंदन पासवान, कौस्तुब, सुरज चन्द्रवंशी, सद्दाम अंसारी, नुरूलहोदा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गढ़वा उपायुक्त ने बंशीधर नगर में निर्माणाधीन सर्किट हाउस का किया निरीक्षण

गढ़वा : उपायुक्त रमेश घोलप ने मंगलवार को श्री बंशीधर नगर हेन्हो मोड़ समीप बन रहे निर्माणाधीन सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सर्किट हाउस के सभी कमरों, बाथरूम, वेटिंग हॉल, किचन सहित अन्य कमरों का निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सर्किट हाउस के निर्माण में फिनिशिंग कार्य में संवेदक द्वारा सही तरीके से कार्य नहीं किए जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता को देखते हुए कार्य को पूरा करें।

उन्होंने कहा कि अगली बाहर निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी पाई गई तो करवाई किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को बताते हुए कहा कि बंशीधर महोत्सव कि तैयारी को लेकर बन रहे सर्किट हाउस का निरीक्षण किया गया है।

गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए विभाग के कनीय अभियंता को निर्देशित किया गया है। जल्द जिला स्तरीय बैठक कर प्रतिनिधि से सुझाव लिया जाएगा इसके बाद बंशीधर महोत्सव कराया जाएगा।

1932 खतियान पर जनता को गुमराह कर रहे हैं अमित शाह – धीरज दुबे

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने अमित शाह के बयान को गुमराह करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि चाईबासा में अमित शाह ने 1932 के खतियान को झारखंड को बांटने वाली नीति बताकर जनता को गुमराह करने का काम किया है जबकि पूर्वर्ती रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में दोहरी नियोजन नीति लाकर झारखंड को 13 और 11 जिलों में बांटने का काम किया था।

भाजपा की नीति शुरुआत से ही बांटने वाली रही है, धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करते हैं। वोट की राजनीति और चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी हद तक जाने के लिए तैयार रहती है। झारखंड पहुंचे अमित शाह को झारखंड की विकास की चिंता नहीं है बल्कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यहां पहुंचे थे। विगत 2 लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को भरपूर सीटें दी पर राज्यहित में केंद्र सरकार ने यहां के लोगों को सिर्फ ठेंगा दिखाने का काम किया है।

अमित शाह को अगर वाकई झारखंडियों के हित की चिंता होती तो वह राज्य का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ देने का काम करते तथा केंद्र सरकार के पास भेजी हुई सरना धर्म कोड, 27% ओबीसी आरक्षण एवं 1932 खतियान को लागू करने की पहल करते परंतु झारखंड में उन्हें सिर्फ सत्ता पाने की चिंता है। 22 साल में 18 साल झारखंड की सत्ता में रहने वाली भाजपा ने राज्य को गर्त में धकेल दिया, यहां के खनिज संपदा को लूटकर सरकार बनाने और गिराने के लिए विधायक खरीदने में लगा दिए।

2019 के विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद भी झारखंड में सत्ता पाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताकत लगा दिया परंतु अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। हेमंत सरकार की जनप्रिय कार्यशैली को भाजपा शीर्ष नेतृत्व बखूबी समझ रही है और उन्हें मालूम है कि आने वाले चुनाव में उन्हें पुनः मुंह की खानी पड़ेगी।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष पार्टी ने पूर्व मंत्री हेमेंद्र प्रताप के निधन पर किया दुख व्यक्त

गढ़वा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के पिता हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि झारखण्ड के वयोवृद्ध नेता सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती जी के निधन से राज्य में एक महान समाजवादी विचारधारा के वायक्तित्व का स्थान रिक्त होगा है।

इनका निधन राज्य केलिए एक अपूर्णीय क्षति है। ये राजघराना से संबंध रखते हुए भी सदा गरीबों के हक केलिए आवाज उठाते रहें। ये कनहर परियोजना केलिए आजीवन संघर्षरत रहें।

इनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मुझे एक अभिभावक के रूप में हमेशा इनका सानिध्य प्राप्त होता रहा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की इस दुःख की घड़ी में इनके परिवारवालों और चाहनेवालों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गढ़वा : पलामू प्रमंडल क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही शनिवार को निधन हो गया।

हेमेंद्र प्रताप देहाती पलामू प्रमंडल के हर खेत में पानी पहुंचाने को लेकर आजीवन संघर्ष करते रहे। उनकी चिर प्रतिक्षित कनहर नदी के पानी को यहां की धरा पर उतारने के अधूरे सपने के साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।

हेमेंद्र प्रताप देहाती का इलाज रांची रिम्स में कई दिनों से चल रहा था। इस दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 90 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

इधर श्री बंशीधर नगर मंडल उपाध्यक्ष एवं दूरसंचार सलाहकार समिति धनंजय पासवान उर्फ लालू पासवान, मंडल उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद, मंडल महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आनंद प्रसाद कमलापुरी, आईटी सेल मुकेश प्रजापति, भाजपा नेता अनिल दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।