गढ़वा वासियों को समस्या मुक्त करने की संकल्प पर हैं अग्रसर : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड में करीब नौ करोड रुपए की लागत से लगभग साढ़े सात किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाले इस सड़क की झारखंड सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस सड़क के निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.

जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि रमकंडा प्रखंड के गोबरदाहा मुख्य पथ से होमिया तक 7.35 किमी सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस सड़क की स्थिति काफी बदतर हो गई थी. लोगों को इस सड़क से आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे. मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से यथाशीघ्र इस सड़क का निर्माण कराने का वादा किया था. इस सड़क निर्माण की स्वीकृति के साथ ही रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ एवं बिराजपुर पंचायत की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है.

गोबरदाहा मुख्यपथ से कुसवार, तेतरडीह होते हुए होमिया तक के पथ निर्माण कार्य कराया जाएगा. जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. इस अति महत्वपूर्ण सड़क की वर्षों पुरानी मांग स्थानीय लोगों की थी. यह सड़क बिराजपुर एवं बलिगढ़ पंचायत के लिए अत्यंत लाभकारी होगा. इसके निर्माण से सिर्फ ज़िला मुख्यालय की दूरी ही ना कम होगी बल्कि लोग आसानी से ग़ोदरमाना भी पहुंच सकेंगे.

जो यहां के लोगों का मुख्य बाज़ार है. आज इन दोनों पंचायत के लोगों से किया वादा पूरा करने का सुकून मि थे ला है. आज हमारे ज़िले में बड़ी संख्या में न सिर्फ़ सड़कें बनाई जा रहीं हैं बल्कि उनकी गुणवत्ता भी श्रेष्ठ हो, इसका पूरा प्रयास है. सड़कों के अभाव में जो नारकीय जीवन यहां के लोग जी रहे थे, उनसे मुक्ति दिलाने का संकल्प पूर्ण करने की ओर अग्रसर हैं.

नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने वार्ड 21 में किया कंबल वितरण

गढ़वा : शहर में ठंड को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने संयुक्त रूप से वार्ड नं 21 में गरीब, विकलांग और बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।

कंबल वितरण के दौरान पिंकी केसरी ने कहा कि गरीब, असहाय और विकलांगों को चिन्हित कर कंबल वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। कोई भी वैसे व्यक्ति जिनके पास कंबल या गर्म कपड़ा का नहीं है।

वैसे लाचार गरीब परिवार को नगर परिषद कंबल मुहैया कराएगी। उपाध्यक्ष मीरा पांडे ने कहा कि सभी 21 वार्डों में वर्तमान में 40-40 कंबल सभी वार्ड पार्षदों को मुहैया करा दी गई है। अगर कंबल इसके बावजूद चिन्हित परिवार को अगर घट गई तो नगर परिषद उसे मुहैया कराएगी।

कंबल वितरण के दौरान उदय कुशवाहा, राधा कृष्ण महतो, राकेश कुशवाहा, छोटन मेहता, राजकुमार मेहता, ब्रजेश शर्मा, धनंजय मेहता, रोहित कुमार, ब्रजेश विश्वकर्मा, नागिन महतो, मंडल मेहता, रामप्रीत महतो, रतिया देवी, पूनम देवी, मोतीचंद महतो, दिव्या देवी, ललन सोनी, नागदेव महतो, मानदेव महतो, राजेंद्र महतो, दयानंद महतो, सोना देवी सहित अन्य मौजूद थे।

गढ़वा में पहली बार झारखंड राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता, विभिन्न कमेटियों का गठन

गढ़वा : आज रामा शाहू स्टेडियम में गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ की एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा सह आयोजन समिति के उपाध्यक्ष उमेश लोहरा ने की। बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

वेलकम कमेटी : ओम प्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह, किशोर कुणाल, धनंजय पासवान, अमित कुमार यादव।

भोजन कमिटी : दिलीप कुमार गुप्ता, रामप्रवेश तिवारी, रामाशंकर सिंह, नयन कुमार, नवीन कुमार तिवारी।

आवासन कमेटी पुरूष (स्थान- मां स्मृति भवन, पुरानी बाजार, गढ़वा) : सत्येंद्र प्रसाद यादव धर्मेंद्र कुमार पाल लक्ष्मण राम नीलकंठ सिंह।

आवासन कमेटी महिला (स्थान- ओम भवन नदी किनारे, गढ़वा) : राजेश कुमार चंद्रवंशी, राजन केसरी शिवकुमार।

आवासन कमेटी प्रशिक्षक एवं टीम कोच (स्थान – पंकज केसरी धर्मशाला सूत्री पट्टी गढ़वा) : दीपक कुमार, अभीजीत कुमार सिंह पवन कुमार, गणेश कुमार यादव।

मंच व्यवस्था कमिटी : कंचन साहू, धीरेंद्र चौबे, इंद्रदेव सिंह अरविंद कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, अरविंद दुबे।

शुद्ध पेयजल कमेटी : पुनीत जसवाल, निलेश कुमार ठाकुर, कुलदीप कुमार।

राज्य भर से आने वाले महिला पुरुष खिलाड़ियों के खाने एवं संस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था मेलोडी मंडप दानरो नदी के किनारे (टी ग्रुप छठ घाट) के पास गढ़वा में किया गया है। आपको बता दें कि गढ़वा में साइकिलिंग की यह पहली प्रतियोगिता होगी। साइकिलिंग प्रतियोगिता 2022 में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के 5-7 लाख की साईकिल होगी। नवनिर्मित बाईपास रोड अंचला नवाडीह ओवर ब्रिज से पानी टंकी हूर चार मुहान मोड़ तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार राय (उप विकास आयुक्त, गढ़वा) वाइस चेयरमैन राज महेश्वरम (अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा), अनिल पांडे (चेयरमैन जिला साइकिलिंग संघ, गढ़वा) उपाध्यक्ष उमेश लोहरा, जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा मयंक भूषण अंचल अधिकारी गढ़वा, आलोक मिश्रा, उदय नारायण तिवारी, राकेश पाल, राघवेंद्र नारायण उर्फ गुड्डू सिंह, धीरज कुमार दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, अरविंद दुबे, अरविंद कुमार, चंद्र बहादुर सिंह, रामप्रवेश तिवारी, प्रभात रंजन तिवारी, किशोर कुणाल, रामाशंकर सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र प्रसाद यादव, आशुतोष पांडे, राजकमल तिवारी, धनंजय पासवान, दिलीप गुप्ता, नवीन तिवारी, सुबोध पाठक, शिवकुमार राजन केसरी, नयन कुमार, दीपक कुमार, अजीत कुमार सिंह, पवन कुमार, निलेश कुमार, कुलदीप कुमार गौड़, पुनीत कुमार जयसवाल इत्यादि जोर शोर से लगे हुए हैं। उक्त जानकारी आयोजन कमेटी के सचिव अरविंद दुबे ने दी है।

गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार का पुतला फुंका, मुर्दाबाद के लगाये नारे

गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार का पुतला फुंका गया। पुतला दहन के पुर्व रंका मोड़ पर हेमंत सरकार का शवयात्रा निकाला गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने झामुमो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। हेमंत सरकार मुर्दाबाद, छात्रों का रोजगार छिनने वाली सरकार वापस जाओ, युवा विरोधी सरकार वापस जाओ, युवाओं को ठगने वाली सरकार वापस जाओ, हेमंत सरकार हाय हाय.. जैसे अनेकों नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि हेमंत सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। गढ़वा सहित पुरे झारखंड में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं। झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है।

युवाओं में काफी आक्रोश है जिस तरह से गलत नियोजन नीति बनाकर पुरे झारखंड के युवाओं को धोखा देने का काम किया है। आने वाले समय में लाखों युवाओं का भविष्य चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि पुर्व की भाजपा सरकार ने विभिन्न विभागों में लाखों युवाओं को रोजगार देने का काम किया था।

लेकिन वर्तमान की झामुमो सरकार ने युवाओं को झुठा सपना दिखाकर उनके भविष्य को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने युवाओं के साथ साथ हर लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है‌। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार युवाओं को हर साल पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन गलत नियोजन नीति बनाकर ठगने का काम किया है।

बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी पूरी तरह से फेल हो चुका है उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए लाखों युवा तैयारी कर रहे थे जिनका नौकरी करने का उम्र खत्म हो रहा है दुसरा नियोजन नीति बनाने में छात्रों का उम्र खत्म हो जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो, जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, अविनाश पासवान, जिला महामंत्री विकास तिवारी।

जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, मोहन सिंह, यशवंत मिश्रा, राम सरेश तिवारी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अनीत तिवारी, अनवर शाह, बिपिन तिवारी, ओम प्रकाश पासवान, डॉ लालमोहन, कैलाश कश्यप, प्रवीण जायसवाल, विकास तिवारी, सुप्रीत केसरी, मुंजकेश तिवारी, बृजेंद्र पाठक, रुपेश दूबे, संजय केसरी, मनीष गुप्ता, अभिषेक तिवारी, पुष्प रंजन, नंदलाल मेहता, लाल बिहारी यादव, नितेश पटेल, उदय कुशवाहा, प्रिंस तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

गढ़वा : महिला फुटबॉल मैच में भवनाथपुर ने कांडी को हराया

गढ़वा : शनिवार को स्थानीय रामा साहू स्टेडियम के मैदान में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन गढ़वा के संयुक्त तत्वधान में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन गढ़वा DDC राजेश कुमार राय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने सभी आगंतुकों का स्वागत कर किया। गढ़वा DDC ने कहा कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हर संभव मदद के लिए तैयार है। खिलाड़ी किसी भी खेल से हों, उनको किसी भी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो जिला प्रशासन सहायता करने को हमेशा तत्पर है।

खेल प्रारंभ होने से पूर्व में कांडी प्रखंड के बालक और बालिका खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल के सभी किट और सामग्री वितरण किया गया और और मैच प्रारंभ की गई। कांडी प्रखंड की पुरूष टीम ने मांझीगांव प्रखंड की टीम मे एक गोल से पराजित कर कांडी क्वार्टर फाइनल में अपना जगह बना ली। महिला मैच में भवनाथपुर ने कांडी को 2 गोल से हराया।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी नीतीश कुमार निशांत, DPRO साकेत कुमार पाण्डेय, जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्य नारायण यादव, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आलोक मिश्रा, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक अनिता दत्त, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी गढ़वा, विधायक प्रतिनिधि खेल ओम प्रकाश गुप्ता, मेडिकल टीम के साथ डॉ गौरव तिवारी, एथलेटिक्स के संयुक्त सचिव सुशील कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, डे बोर्डिंग कोच रामाशंकर सिंह, लल्लन कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, अरविंद कुमार दुबे उपस्थित थे।

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ के रेफरी जगन्नाथ राम, शमशाद अहमद, जेम्स बारा, उपेंद्र कुमार, विजय सिंह, नीलकंठ सिंह, अभय कांत, लक्ष्मण राम, रोशन दीप टोप्पो, मनीफ किस्पोट्टा ने मैच कराया। इस अवसर पर प्रखंडों के प्रभारी विकास सिंह, राज किशोर सिंह, अंजनी कुमार द्विवेदी, अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे। आज सभी मैच नॉकआउट के आधार पर खेला गया। बाकी के सभी मैच कल खेले जाएंगे।

Jharkhand : गढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फुंका

गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका गया। एवं पाकिस्तान का नक्शा जलाया गया।

रंका मोड़ पर संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने विश्व नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऊपर गलत टिप्पणी किया है पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शायद अपनी औकात भुल रहा है।

विश्व भारत के सामने नतमस्तक हो चुका है। लेकिन आतंकी देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है आने वाले समय में पाकिस्तान विश्व के नक्शे पर दिखाई नहीं देगा।

पाकिस्तान जब भी भारत से टकराने का प्रयास किया है उसे हार का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। जबकि पाकिस्तान आतंकवादी का पनाहगाह बन चुका है।

पाकिस्तान का पहचान एक आतंकवादी देश के रूप में होता है उन्होंने कहा कि भारत सरकार अगर अनुमति देता है। तो भारत के युवा पाकिस्तान को उसके नक्से से मिटाने का ताकत रखते हैं पाकिस्तान का इतिहास बहुत ही घटिया रहा है जिस तरह से पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने नरेंद्र मोदी और आर एस एस के ऊपर गलत टिप्पणी किया है।

उसके गलत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके उपर टिप्पणी कर के खुद को बड़ा नेता बनने का ख्वाब देख रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए वरना विश्व के मानचित्र से गायब होने में समय नहीं लगेगा।

भारत अब पुराना भारत नहीं है यह भारत नरेन्द्र मोदी का भारत है जो छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है भारत का प्रधानमंत्री विश्व के नेतृत्व कर रहे हैं जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान एक भुखा नंगा देश बन चुका है लेकिन भारत विश्व के शक्तिशाली राष्ट्र में शामिल हो चुका है भारत के प्रधानमंत्री के सामने पुरे पाकिस्तान का कोई औकात नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे, जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान, अरुण तिवारी, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, राम सरेश तिवारी, सुप्रित केशरी, प्रवीण जायसवाल, उदय कुशवाहा, विनय चंद्रवंशी, बृंदा उपाध्याय, बिपिन तिवारी, अरविंद धर दुबे, अजीत पाण्डेय, अनीत तिवारी, नीतिश पटेल, लालमोहन शुभम गुप्ता, मीरा यादव, दिनेश कुमार, जितेंद्र चंद्रवंशी, यशवंत मिश्रा, ओमप्रकाश पासवान, दिनेश तिवारी, अजीत तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अनवर साह, अभिषेक तिवारी सहीत कई लोग मौजूद थे।

जरूरतमंद महिला के लिए आधी रात को चंदन जायसवाल और सुभाष गुप्ता ने किया रक्तदान

गढ़वा : रक्तदान को सबसे बड़ा दान कहा गया है. रक्तदान की अहमियत तब पता चलती है, जब कोई अपना रक्त की कमी के कारण जिदगी से हार जाता है. इसलिए समाज के हर स्वस्थ व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वो स्वयं भी रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें.

इसी कड़ी मे गढ़वा के सदर अस्पताल मे एडमिट राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गढ़वा के नगर कार्यवाह अरुण अग्रहरी के गर्भवती पत्नी के लिए A पॉजिटिव ब्लड की जरूरत पडने पर सूचना मिलते ही गढ़वा सांसद प्रतिनिधि चन्दन जायसवाल एवं सुभाष गुप्ता ने आधी रात को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंच कर निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया.

इस अवसर पर चन्दन जायसवाल ने बताया की कि प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम तीन बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए. आपके रक्तदान करने से किसी भी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिला,अन्य बीमारी से ग्रस्त रोगी को रक्त की जरूरत पडने पर उसका जीवन बचाया जा सकता है. इस अवसर पर ब्लड बैंक में अरुण अग्रहरी, अनिल कुमार, मिथलेश कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

पलामू सांसद ने चिनियां में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तीन सड़को का किया शिलान्यास

गढ़वा : चिनियां प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तीन सड़को का पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने शिलान्यास किया है। यह सड़क चिनियां प्रखंड बरवाडीह, तहले और बिलैतिखैर में बनेगा।

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि केंद्र सरकार गांव-गांव सड़क निर्माण करने के लिए संकल्पित है सांसद के अनुशंसा पर सभी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में झामुमो विधायक 2019 में बने हैं लेकिन गढ़वा जिला में विकास का काम 2014 से ही शुरू हो चुका है झामुमो के लोग झुठा श्रेय लेने का प्रयास नहीं करें।

झामुमो के लोग को दूसरे के काम का श्रेय में शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोग चुनाव में अपनी लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगें अभी जनता का काम करें। लेकिन पहले विकास की बात करें जनता को भ्रमित करने का काम नहीं करना चाहीए। केन्द्र सरकार के काम को झामुमो के लोग मंत्री का उपलब्धि बताते चलते हैं जबकि गढ़वा जिला के विकास में झामुमो जन प्रतिनिधि का कोई योगदान नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिना सांसद के अनुशंसा का सड़क निर्माण का काम नहीं हो सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो विधायक मिथलेश ठाकुर को मंत्री बनने से पहले ही गढ़वा में काफी विकास का काम हो चुका है और जो काम हो रहा है वह पुर्व की भाजपा सरकार की देन है झामुमो के लोग सिर्फ सत्ता के अहंकार में दुसरे के काम को अपना बताना चाहते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गढ़वा जिला के कोने कोने में विकास का नया इतिहास रचने का काम किया है हर गली में सड़क का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केन्द्र सरकार की योजना है और झामुमो के लोग जनता के बिच घुम कर झामुमो की उपलब्धि बताते हैं यह हास्यास्पद है झामुमो सरकार में गढ़वा पुरी तरह से बर्बाद हो चुका है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी उत्तम पाण्डेय भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे रंका सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा रामसकल कोरवा मंडल अध्यक्ष शिव लाल सिंह श्रवण सिंह गोपाल यादव उमेश यादव मंटु यादव लक्ष्मी साव अनेश्वर यादव सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

सर .. मैं पढ़ना चाहिए (चाहतीं) हूं

गढ़वा : 8 दिसंबर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गढ़वा टाउन हॉल से खतियान जोहार यात्रा की शुरुआत की। उसके बाद शाम को गढ़वा प्रखंड के तिलदाग पंचायत में लोक संवाद कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तिलदाग पंचायत की बेबी कुमारी ने कहा था कि ‘मैं पढ़ना चाहती हूँ सर, मेरी मदत कीजिए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप ने 2 दिनों के अंदर बेबी के परिवार को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर स्वीकृति पत्रों के साथ बेबी के घर पहुंचे। बेबी कुमारी को ‘सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना’ एवं उसकी बहनों को कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना से, माँ ललिता देवी को बकरी पालन हेतू ‘मुख्यमंत्री पशुधन योजना’ से जोड़ा गया। साथ ही मनरेगा से 1.30 लाख की लागत का पशु शेड भी स्वीकृत हुआ।

बेबी के पिता इंद्रेश राम को भी आय, आवासीय, जाति प्रमाणपत्र निर्गत कर ‘मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना’ से 5 लाख रुपये स्वीकृत की गई। बेबी कुमारी की एक बहन रिमझिम कुमारी का नामांकन भी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कराया गया है।

बेबी ने कहा ” मुख्यमंत्री जी से परसों मैंने पढ़ने के लिए मदत की गुहार लगायी थी. आज मुझे और बहनों को कई योजनाओं से आच्छादित किया गया। माँ-पिताजी को भी स्वरोजगार से जोड़ा है. मेरा,बहनों का पढ़ने का सपना अब साकार होगा. मैं पढ़कर शिक्षक बनूँगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को धन्यवाद !

सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने अदिति राज लक्ष्मी को किया सम्मानित

गढ़वा : मंगलवार को नगर परिषद, गढ़वा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने सम्मान समारोह आयोजित कर अदिति राज लक्ष्मी को सम्मानित किया है।

अदिति राज लक्ष्मी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य स्व पंडित कुलमणि मिश्र की सुपौत्री है। अदिति राज लक्ष्मी द्वितीय झारखंड छात्र सांसद 2022 में पूरे गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व की।

उनका चयन ऑनलाइन स्क्रीनिंग के माध्यम से हुआ था। जिसमे उन्होंने पूरे पलामू प्रमंडल में पहला तथा पूरे झारखण्ड में टॉप 8 स्थान प्राप्त किया था।

विधानसभा में आयोजिय सांसद कार्यक्रम में उन्होंने पूरे झारखंड राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करके पूरे जिले का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से माँ गढ़देवी मंदिर के मुख्य पुजारी राजन पांडेय,भैरव शंकर कुलमणि, मनीष प्रसाद, अभिषेक केशरी, संजय सिंह अग्रहरि, गौरव जायसवाल, हन्नी गुप्ता, कमलेश मद्धेशिया, रुपेश गुप्ता, रौशन कमलापुरी, नितीश कुमार, नितेश कुमार गुड्डू, अनीश सिंह इत्यादि शामिल रहें।